|
Answer» संकलन का महत्त्व निम्नलिखित होता है : - संकलन से संचालन के विविध कार्य जैसे कि आयोजन, व्यवस्थातंत्र, मार्गदर्शन, नियंत्रण आदि प्रभावशाली बनते हैं ।
- संकलन के कारण इकाई के निर्धारित उद्देश्यों को सिद्ध किया जा सकता है ।
- इकाई के विभिन्न विभागों के कार्यों को उनके क्रम और समय के मध्य सन्तुलन बनाये रखने का कार्य संकलन के कारण सम्भव बनता है ।
- संकलन से इकाई के विविध विभागो में संवादिता बनी रहती है ।
- संकलन के कारण ही इकाई के समस्त कार्य सरलता से किये जा सकते है ।
- संकलन से इकाई का कोई भी कार्य बाकी नहीं रहता तथा किसी भी कार्य का पुनरावर्तन नहीं होता ।
|