1.

समायोजन बही (हवालामेल) के बारे में विस्तृत जानकारी दीजिए ।

Answer»

वर्ष के अंत में कुछ खातों को बंद करके अन्य खाते ले जाने के लिए तथा समायोजनों की असर दर्शाने के लिए जो बही तैयार की जाती है उसे समायोजन बही कहते हैं ।

समायोजन बही में प्रविष्टि करने के लिए वर्ष के अंत में या निश्चित समय के अंत में रोजमेल या बैठोमेल के अन्तिम पन्नों में समायोजन बही लिखी जाती है । समायोजन बही में भी रोजमेल की तरह ही लेखा किया जाता है ।

समायोजन बही का दूसरा नाम जमाखर्ची बही, मांडछाड़ बही या अचल बही भी है । समायोजन बही कच्चे खाते बंद करने, अंतिम . स्टॉक, चुकानी बाकी खर्च, पूर्वदत्त खर्च, अप्राप्त आवक, अंतिम प्राप्त आवक, मिलकत पर घिसाई, डुबत ऋण, भंडोल पर ब्याज तथा भुलसुधार के व्यवहारों को लिखने के लिए बनायी जाती है । सभी समायोजनों की असर करने के बाद वार्षिक हिसाब तैयार : का लाभ या हानि ज्ञात किया जाता है, जिसकी समायोजन बही में असर दर्शायी जाती है । समायोजन बही के दोनों तरफ का योग समान होता है ।



Discussion

No Comment Found