| 1. |
समाचार लेखन में किन-किन की भूमिका मुख्य होती है? |
|
Answer» ¿ समाचार लेखन में किन-किन की भूमिका मुख्य होती है? ➲ समाचार लेखन में छह ककार की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। यह छह ककार हैं... क्या, कब, कौन, कहां, क्यों और कैसे? समाचार लेखन की प्रक्रिया इन 6 ककारों पर ही टिकी होती है। पहले 4 ककार क्या, कब, कौन, कहाँ सूचनात्मक होते हैं और आखिरी 2 ककार क्यों, कैसे विवरणात्मक होते हैं। इन 6 ककारों से ही समाचार को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाया जाता है। पहले 4 ककार समाचार के मुखड़े का काम करते हैं और आखिरी 2 ककार समाचार का संपूर्ण विवरण और समापन का कार्य करते हैं। ○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○ कुछ और जानें —▼ उल्टा पिरामिड शैली किसे कहते है 1. समाचार लेखन की भाषा शैली कैसी होनी चाहिए? 2. इंटरनेट पत्रकारिता से क्या तात्पर्य है? ○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○ |
|