| 1. |
सकल लाभ, संचालन लाभ और शुद्ध लाभ का अर्थ समझाइए । |
|
Answer» सकल लाभ (Gross Profit) : यदि व्यापार खाते के जमा पक्ष का योग उधार पक्ष के योग की अपेक्षा अधिक हो तब व्यापार खाते की जमा शेष सकल लाभ दर्शाती है । सकल लाभ यह बिक्री का बेचे गये माल की लागत पर की वृद्धि है । संचालन लाभ (Operating Profit) : सकल लाभ और संचालन के ख़र्च जैसे : वेतन, किराया, बीमा प्रीमियम, कर, डाकतार, स्टेशनरी, छपाई वगैरह के बीच के अंतर को संचालन लाभ कहते हैं । संचालन खर्च = प्रबंधकीय खर्च + बिक्री-वितरण खर्च + घिसाई शुद्ध लाभ (Net Profit): यदि लाभ-हानि खाते के जमा पक्ष का योग उधार पक्ष के योग की अपेक्षा अधिक होता है तो अंतर की राशि शुद्ध लाभ कहलाती है । शुद्ध लाभ यह लाभ-हानि खाते की जमा शेष है । संचालकीय लाभ में बिन-संचालकीय आय/खर्च, खर्च/नुकसान, ब्याज और कर की असर देने के बाद का शेष शुद्ध लाभ कहलायेगा । |
|