1.

सिद्धेश्वरी के परिवार का संक्षिप्त परिचय दीजिए। 

Answer»

सिद्धेश्वरी का परिवार निर्धन था। उनके तीन बेटे थे। बड़ा बेटा रामचंद्र इक्कीस साल का था। दुबला, पतला, गोरे रंग का लड़का था जिसकी बड़ी बड़ी आँखें थी। वह किसी अखबार में प्रूफ-रीडरी का काम करता था, स्वभाव से गंभीर था। मंझला लड़का मोहन अट्ठारह वर्ष का था, हाईस्कूल का प्राइवेट इम्तेहान देने की तैय्यारी में लगा था, पढ़ाई में उसकी रुचि नहीं थी। छोटा बेटा प्रमोद छह वर्ष का था जो बहुत कमजोर और बीमार रहता था। उसके पति मुंशि चंद्रिका प्रसाद 45 साल की उम्र में, पारिवारिक समस्याओं के कारण 50 या 55 साल के लगते थे। डेढ़ महीने पूर्व मकान-किराया नियंत्रण विभाग की क्लर्की से उनकी छंटनी हो गई थी।



Discussion

No Comment Found