1.

सिद्ध कीजिए कि वर्तमान में लड़कियां क्षमता में लड़कों से पीछे नहीं है।

Answer»

वर्तमान समय में लड़कियों लड़कों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हर जगह उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वर्तमान में लड़कियाँ अध्यापिका, डोक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, वकील, जज, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस ऑफिसर, सैनिक यहाँ तक की पायलट, रेल ड्राइवर आदि पदों पर कार्यरत होकर अपनी कार्यक्षमता का परिचय दे रही हैं। लड़कियों ने पुरानी धारणा को तोड़कर नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, विदेशों में राजदूत, प्रदेशों की गवर्नर, संसद सदस्या, मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के पदों पर कार्यरत है। किसी भी क्षेत्र में स्त्रियाँ पुरुषों से पीछे नहीं है।



Discussion

No Comment Found