|
Answer» हँसते हँसते शूली पर चढ़ने वाले I नज़र नहीं आते अब वैसे मतवाले I स्वतंत्रता संग्राम के सच्चे सेनानी , भगत सिंह थे फौलादी सीने वाले I
फिरंगियों से ऐसा जम कर युद्ध हुआ I राजगुरु सुखदेव का सच्चा संग हुआ I संसद में बम फेंक डरे न भागे वो . देख वीरता उनकी दुश्मन दंग हुआ I
खुला किया विद्रोह ब्रिटिश साम्राज्य हिला I आजादी की घुट्टी सबको दिया पिला I युवकों के आदर्श निडर थे भगत सिंह , सांडर्स को मारा गोरों को सबक मिला I
देश है अब आजाद स्वतंत्रता दिवस मनाएं . वीर शहीदों को पर न कभी भुलाएँ , कायम रखना आजादी को हर कीमत पर , प्रण कर लें जीवन भर ऐसा हम कर पायें
|