1.

शकुंतला और सीता का उदाहरण देकर लेखक क्या सिद्ध करना चाहते हैं ?

Answer»

शकुंतला और सीता का उदाहरण देकर लेखक यह सिद्ध करना चाहते हैं कि पुरुषों द्वारा किए गए दुराचार को वे चुपचाप सहन नहीं करेंगी। शांत और विनम्रता की मूर्ति स्त्री पुरुषों के अत्याचार को तब तक सहन कर सकती हैं जब तक उनका धैर्य साथ देता है। धैर्य समाप्त होने पर स्त्री अपने वास्तविक रूप में आकर अपनी शक्ति का परिचय करा देती है।

शकुंतला और सीता ने अपने-अपने पतियों के लिए जो वाक्य कहें है वह मात्र शब्द नहीं पुरुषों के हृदय को बेधनेवाले वाक्य हैं। अत: लेखक यही कहना चाहते हैं कि पुरुषों द्वारा किए जानेवाले अत्याचारों के विषय में सोचना चाहिए, अपनी सोच में परिवर्तन लाना चाहिए। खियों का सम्मान न करने पर, उनके साथ दुराचार करने पर पुरुषों के अहित की संभावना बनी रहती है।



Discussion

No Comment Found