1.

सहकारी समितियों के असन्तोषजनक कार्यों के चार कारकों को लिखिए।

Answer»

सहकारी समितियों के असन्तोषजनक कार्यों के चार कारक निम्नलिखित हैं

⦁    सहकारी समितियों के प्रबन्धकों ने अधिक कुशलता से कार्य नहीं किया है।

⦁    सहकारी आन्दोलनों को सफल बनाने के लिए सरकार ने पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं करायी है।

⦁    सरकार के विभिन्न विभागों में सहकारिता आन्दोलन को सफल बनाने के लिए जरूरी सामंजस्य का अभाव रहा है।

⦁     सहकारी समितियों के चुनावों ने ग्रामीणों में गुटबन्दी को उत्साहित कर इसके प्रभावशाली ढंग से कार्य करने में बाधा डाली है।



Discussion

No Comment Found