|
Answer» शीतयुद्ध के नकारात्मक परिणाम: - शीतयुद्ध ने अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति में भय और संदेह का वातावरण बनाए रखा ।
- अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति में सैनिक वृत्ति को स्थायी बना दिया ।
- दोनों विरोधी गुटों में शामिल होनेवाले देशों ने अपनी स्वतंत्रता खो दी ।
- लोगों, देशों के बीच मनोवैज्ञानिक दीवार खड़ी कर दी ।
- ये महासत्ताएँ UNO में आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगी, जिससे उसका कार्य बाधित होने लगे ।
- सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था शीत युद्ध के कारण विफल रही ।
- विश्व के राष्ट्रों के बीच शस्त्रीकरण की होड़ मची तथा सैन्य संगठनों की स्थापना हुई ।
शीतयुद्ध के सकारात्मक प्रभाव: - गुटनिर्पेक्ष आन्दोलन अस्तित्व में आया ।
- तीसरी दुनिया के देशों को मुक्ति मिली ।
- शीतयुद्ध की भयावहता के कारण शान्तिपूर्ण सहअस्तित्व को प्रोत्साहन मिला ।
- तकनीकि और प्राविधिक विकास को प्रोत्साहन मिला ।
- UNO की महासभा का महत्त्व बढ़ा ।
- अन्तर्राष्ट्रीय जगत में शांति संतुलन की स्थापना हुई ।
|