1.

शैक्षिक समस्या के निदान के लिए आप किस विधि का उपयोग उचित समझते हैं? समझाइए।

Answer»

शैक्षिक समस्या से आशय है किसी बालक के शैक्षिक परिस्थितियों में व्यवहार की असामान्यता; जैसे—बालक का प्रतिदिन स्कूल से भाग जाना या गृह-कार्य को बिल्कुल नहीं करना। इस प्रकार के असामान्य व्यवहार अर्थात् शैक्षिक समस्या के निदान के लिए नैदानिक निरीक्षण विधि को उपयोग में लाना उचित होता है। नैदानिक निरीक्षण द्वारा असामान्य व्यवहार का उचित निदान हो जाता है तथा इस निदान के आधार पर ही उस असामान्य व्यवहार का सुधार भी किया जा सकता है।



Discussion

No Comment Found