1.

शांति स्वीट स्टाल अपनी मिठाइयों को पैक करने के लिए गत्ते के डिब्बे बनाने का ऑर्डर दे रहा था। दो मापों के डिब्बों की आवश्यकता थी। बड़े डिब्बों की माप 25 cm x 20 cm x5 cm और छोटे डिब्बों की माप 15 cm x 12 cm x5 cm थीं। सभी प्रकार की अतिव्यापिकता (overlaps) के लिए कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल के 5% के बराबर अतिरिक्त गत्ता लगेगा। यदि गत्ते की लागत रु 4 प्रति 1000 है, तो प्रत्येक प्रकार के 250 डिब्बे बनवाने की कितनी लागत आएगी?

Answer»

Answer:

प्रत्येक प्रकार के 250 डिब्बे बनवाने के लिए ₹ 2184 की लागत आएगी।

Step-by-step explanation:

दिया है :  

बड़े डिब्बे की विमाएं l = 25 सेमी  , b = 20 सेमी, h = 15 सेमी

बड़े आकार के डिब्बे का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल = 2(lb + bh + lh)

= 2(25 × 20 + 20 × 5 + 25 × 5)

= 2(500 + 100 + 125)

= 2 × 725

= 1450 सेमी²

बड़े आकार के डिब्बे का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल  = 1450 सेमी²

छोटे डिब्बे की विमाएं l = 15 सेमी  , b = 12 सेमी, h = 5 सेमी

छोटे आकार के डिब्बे का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल = 2(lb + bh + lh)

= 2(15×12 + 12×5 + 15×5)

= 2 (180 + 60 + 75)

= 2 × 315

= 630 सेमी²

छोटे आकार के डिब्बे का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल = 630 सेमी²

सभी अतिव्यापिकता के लिए छेत्रफल = 5% (1450 + 630)

= 5/100 × 2080

= 104 सेमी²

दोनों डिब्बों का तथा अतिव्यापिकता का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल = (1450 + 630 + 104) = 2184 सेमी²

250 डिब्बों के लिए संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल = (2184 × 250) सेमी²  

∵ 1000 सेमी² के लिए गत्ते का व्यय = ₹ 4  

1 सेमी² के लिए गत्ते का व्यय = ₹ 4 /1000

2184 × 250 सेमी² के लिए गत्ते का व्यय = (4 /1000) × (2184 × 250)  = ₹ 2184  

अतः, प्रत्येक प्रकार के 20 डिब्बे बनवाने के लिए ₹ 2184 की लागत आएगी।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

एक छोटा पौधा घर (GREEN house) सम्पूर्ण रूप से शीशे की पट्टियों से (आधार भी सम्मिलित है) घर के अंदर ही बनाया गया है और शीशे की पट्टियों को टेप द्वारा चिपका कर रोका गया है। यह पौधा घर 30 cm लंबा, 25 cm चौड़ा और 25 cm ऊँचा है।

(i) इसमें प्रयुक्त शीशे की पट्टियों का क्षेत्रफल क्या है?

(ii) सभी 12 किनारों के लिए कितने टेप की आवश्यकता है?  

brainly.in/question/10332427

एक घनाकार डिब्बे का एक किनारा 10 cm लंबाई का है तथा एक अन्य घनाभाकार डिब्बे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 12.5 cm, 10 cm और 8 cm हैं।

(i) किस डिब्बे का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल अधिक है और कितना अधिक है?

(ii) किस डिब्बे का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कम है और कितना कम है?  

brainly.in/question/10331966



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions