Saved Bookmarks
| 1. |
सौर ऊर्जा हमारे जीवन के लिए क्यों आवश्यक है? |
|
Answer» पृथ्वी पर समस्त जीवन का आधार सूर्य ही है। सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। सूर्य से हमें गर्मी और प्रकाश तो मिलता ही है, साथ ही सूर्य जल-चक्र बनाए रखने में, वायुमंडल में वायु का प्रवाह बनाए रखने में, जलवायु को नियंत्रित करने में, भोजन बनाने हेतु पौधों को ऊर्जा प्रदान करने में, घर में नमी-सीलन को दूर करने तथा कपड़े सुखाने में तथा शरीर में विटामिन डी की आपूर्ति हेतु सौर ऊर्जा हमारे लिए अति आवश्यक है। |
|