1.

सार्वजनिक वित्त और निजी वित्त में अन्तर लिखिए।

Answer»

सार्वजनिक वित्त और निजी वित्त में निम्नलिखित तीन अन्तर हैं –

  1. व्यक्ति अपना व्यय अपनी आय के अनुसार निर्धारित करता है, जबकि सरकार अपने व्यय के अनुसार आय-प्राप्ति के साधन खोजती है।
  2. व्यक्ति की आय के साधन सीमित होते हैं, जब कि सरकार के पास आय के साधनों की प्रचुरता होती है।
  3. व्यक्ति अपनी आय-व्यय के हिसाब को प्राय: गुप्त रखता है, जबकि सार्वजनिक वित्त का विस्तृत विवरण प्रकाशित किया जाता है।


Discussion

No Comment Found