|
Answer» साझेदारी पेढी के वार्षिक हिसाब तैयार करने का उद्देश्य (Objectives of Final Accounts of Partnership) : - वार्षिक हिसाब में व्यापार खाता तैयार करके पेढ़ी का सकल लाभ या सकल हानि ज्ञात कर सकते हैं ।
- लाभ हानि खाता तैयार करके वर्ष के अन्त में पेढ़ी का शुद्ध लाभ या शुद्ध हानि ज्ञात कर सकते हैं जिससे पेढ़ी की लाभकारकता का ख्याल आता है।
- लाभ हानि वितरण खाते द्वारा साझेदारों के बीच लाभ या हानि का वितरण, साझेदारों के पेढ़ी के साथ के व्यवहार आदि ज्ञात किए जा सकते हैं।
- साझेदारों को पेढ़ी में से शुद्ध कितना लाभ वितरित किया गया यह भी लाभ हानि वितरण खाता द्वारा ज्ञात किया जा सकता है ।
- साझेदारी पेढ़ी की आर्थिक स्थिति ज्ञात करने के हेतु से पक्की तलपट (आर्थिक चिठ्ठा) तैयार की जाती है, जिसके द्वारा साझेदारी पेढ़ी की मिलकत, दायित्व व पूँजी की परिस्थिति मालूम की जा सकती है।
- वर्ष के अंत में कर योग्य आय की गणना करने के हेतु से भी वार्षिक हिसाब तैयार किया जाता है।
|