1.

रंग जमाना का मुहावरा अर्थ क्या होगा​

Answer»

रंग जमाना मुहावरे का अर्थ इस प्रकार होगा..

मुहावरा : रंग जमाना

अर्थ — अपना प्रभाव डालना, मंत्र मुग्ध कर देना, समा बांधना, लोगों को मनमोहित कर देना।

वाक्य प्रयोग-1 — लता जी ने उस कार्यक्रम में अपनी सुरीली आवाज में गानों की प्रस्तुति देकर अपना रंग जमा दिया।

वाक्य प्रयोग-2 — विराट कोहली ने विषम परिस्थितियों में शानदरा तरीके से बैटिंग कर भारतीय टीम को संकट से निकालकर अपना रंग जमा दिया।

Explanation:

मुहावरे उन वाक्यो या वाक्यांशों को कहते हैं, जो अपना साधारण अर्थ छोड़कर किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हों। वाक्य में प्रयोग होते समय मुहावरा लिंग, वचन, कारक आदि के अनुसार अपना स्वरूप बदल लेता है।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions