1.

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए|(क) समुद्र का जल ___ होने के कारण पीने योग्य __ होता है।(ख) भू-जल एवं भू-सतही जल प्रकृति द्वारा __ मात्रा में प्राप्त है।(ग) तालाब, पोखर आदि जल ___ के प्राचीन साधन रहे हैं।(घ) भू-जल में वृद्धि ___ करके कर सकते हैं।(ङ) शहरों में __  के कारण वर्षा जल भूमि के अन्दर ___ प्रवेश होता है।(च) उन्नत किस्म के धान एवं गेहूं की फसल उगाने के लिए ___ सिंचाई की आवश्यकता होती है।(छ) भारत की जलनीति वर्ष ___ में बनाई गई थी।(ज) राष्ट्रीय जलनीति में जल को ___ एवं ____ संसाधन के रूप में माना गया है।

Answer»

(क) समुद्र का जल खारा होने के कारण पीने योग्य नहीं होता है।
(ख) भू-जल एवं भू-सतही जल प्रकृति द्वारा कम मात्रा में प्राप्त है।
(ग) तालाब, पोखर आदि जल संचयन के प्राचीन साधन रहे हैं।
(घ) भू-जल में वृद्धि जल संचयन करके कर सकते हैं।
(ङ) शहरों में पक्के मकानों के कारण वर्षा जल भूमि के अन्दर कम प्रवेश होता है।
(च) उन्नत किस्म के धान एवं गेहूं की फसल उगाने के लिए अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है।
(छ) भारत की जलनीति वर्ष 1987 में बनाई गई थी।
(ज) राष्ट्रीय जलनीति में जल को दुर्लभ एवं बहुमूल्य राष्ट्रीय संसाधन के रूप में माना गया है।



Discussion

No Comment Found