| 1. |
- राखी न भेजने के लिए नाराजगी प्रकट करते हुए बड़ी बहन को पत्र लिखिए। |
Answer» बड़ी बहन को राखी ना भेजने के लिये नाराजगी प्रकट करते हुए पत्रदिनांक – 19 अगस्त 2019 प्रिय दीदी छाया प्रणाम दीदी, मैं यहाँ पर कुशल से हूँ, आशा है आप भी सकुशल होगी। मुझे आपने शिकायत है कि लगता है आप अपने छोटे भाई को भूल गयीं। मैं इस रक्षा-बंधन पर आपकी राखी का इंतजार ही करता रह गया परन्तु आपकी राखी नही आयी। माँ भी मुझसे कहने लगीं कि इस बार छाया की राखी नही आयी, क्या बात हो गयी, पत्र लिखकर पूछ। दीदी क्या आपने राखी भेजी थी या आप राखी भेजना भूल गयी। मेरी कलाई इस रक्षा-बंधन पर सूनी ही रह गयी। ऐसा पहली बार हुआ है कि रक्षाबंधन पर मेरी कलाई पर आपकी राखी नही बंधी हो। इसका मुझे बड़ा दुख हो रहा है। मुझे पूरा विश्वास है आप अपने इस छोटे भाई को भूली नही हो, आपने राखी अवश्य भेजी होगी लेकिन शायद डाक आदि में किसी गड़बड़ी के कारण मुझे अभी तक राखी नही मिली होगी। आप जवाबी पत्र द्वारा बताना कि आपने राखी भेजी थी कि नही। आपका और जीजाजी का स्वास्थ्य कैसा है? लिखना। पीहू को मामा की तरफ से ढेर सारा प्यार। माँ-पिताजी की तरफ से आप सभी को स्नेह भरा आशीर्वाद। पत्र का जवाब शीघ्र देना। शेष अगले पत्र में.... आपका छोटा भाई.... वरुण इंदौर (म.प्र.) |
|