1.

राजस्थान की वीरता के संबंध में ‘मानव’ के क्या विचार हैं?

Answer»

राजस्थान में राणा की हुंकार है। यहाँ की हल्दी घाटी की चट्टानों पर वीरों की तलवार खनकी है। यहाँ के वीरों के मस्तक स्वाभिमान से ऊँचे थे जो कट सकते थे पर झुके नहीं। युद्ध क्षेत्र में गोरा-बादल अंग भंग होने पर भी युद्ध करते हैं। यहाँ पर वीरता, सेनानी और जौहर की कीर्ति उभर आती है। इस प्रकार मानव ने राजस्थान की वीरता के सम्बंध में अपने विचार व्यक्त किये हैं।



Discussion

No Comment Found