1.

पूँजी और धन में क्या अन्तर है ? स्पष्ट कीजिए।

Answer»

पूँजी और धन में अन्तर – वे सभी वस्तुएँ जो उपयोगी, दुर्लभ तथा विनिमय साध्य होती हैं, धन कहलाती हैं; चाहे उत्पादन कार्य में उनका उपयोग किया जाए अथवा नहीं, परन्तु पूँजी धन का केवल वह भाग है जो उत्पादन-कार्य में लगा हुआ होता है। इस प्रकार पूँजी और धन के अन्तर को स्पष्ट करते हुए कहा जा सकता है कि समस्त पूँजी धन होती है, परन्तु समस्त धन को पूँजी नहीं कहा जा सकता। पूँजी धन . का एक अंग है। उदाहरण के लिए यदि रुपये-पैसे हमारे पास हैं, तो यह धन कहा जाएगा, परन्तु यदि रुपये-पैसे को ज़मीन में गाड़कर रख दिया जाए तो वह पूँजी नहीं होगा, क्योंकि उसका उपयोग उत्पादन के लिए नहीं हो रहा है। वही धन पूँजी है, जो उत्पादन में लगा हो। इस प्रकार समस्त धन पूँजी नहीं होता, परन्तु समस्त पूँजी धन होती है।



Discussion

No Comment Found