1.

परिवहन का चयन कैसे किया जाए? व्याख्या कीजिए।

Answer»

परिवहन का चयन

परिवहन के प्रत्येक माध्यम का अपना महत्त्व होता है। किसी भी विधा की सार्थकता ढोई जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं के प्रकार, परिवहन की लागत तथा उपलब्ध विधा पर निर्भर करती है।

⦁    स्थूल तथा भारी-भरकम सामानों का परिवहन आमतौर पर जलमार्गों द्वारा सस्ता पड़ता है।
⦁    अन्तर्राष्ट्रीय-स्तर पर वस्तुओं का परिवहन सामान्यत: समुद्री मालवाहक जहाजों द्वारा किया जाता है। जलमार्गों द्वारा परिवहन में पत्तनों से आन्तरिक गन्तव्यों तक माल पहुँचाने की कुछ सीमाएँ हैं तथा इस प्रकार का परिवहन धीमा होता है।
⦁    छोटी दूरियों के लिए सड़क परिवहन अपेक्षाकृत सस्ता पड़ता है और इसकी गति भी तेज होती है। इसके अलावा यह द्वार-से-द्वार तक भी सेवा प्रदान करता है।
⦁    लेकिन यदि किसी को बड़ी मात्रा में स्थूल सामान देश के सुदूर स्थानों पर ले जाना हो तो इसके लिए रेलमार्ग सबसे अच्छा साधन है।
⦁    इसके विपरीत उच्च मूल्य वाली हल्की तथा नाशवान वस्तुओं का परिवहन वायुयान द्वारा सबसे अच्छा रहता है।
⦁    तरल तथा गैसीय पदार्थों का परिवहन आजकल पाइप लाइनों द्वारा फायदेमन्द रहता है।
एक सुप्रबन्धित परिवहन प्रणाली में परिवहन की विभिन्न विधाएँ एक-दूसरे के पूरक और सहयोगी होती हैं।



Discussion

No Comment Found