| 1. |
प्रावधान अर्थात् क्या ? |
|
Answer» संपत्ति की किंमत में संभवित कमी जैसे खर्च या नुकसान के लिये अलग से रखी गयी रकम प्रावधान कहलाती है । इसके अलावा जिसकी राशि निश्चित न हो सके ऐसी निश्चित जिम्मेदारी का भुगतान करने के लिये पहले से लाभ में से अलग रखी गयी रकम प्रावधान के रूप में जानी जाती है । जैसे : घिसाई के लिये प्रावधान या घिसाई फंड़, संदिग्ध ऋण प्रावधान या डूबत ऋण अनामत, दावे के लिये प्रावधान, डिबेंचर वापसी अनामत, आयकर के लिये प्रावधान वगैरह । ऐसा प्रावधान व्यवसाय के लाभ-हानि खाते से तैयार किया जाता है । यहाँ एक बात यह भी ध्यान में रखनी चाहिए कि जब अनामत जिस उद्देश्य के लिये बनाया गया हो वह उद्देश्य पूरा होने पर अनामत का शेष सामान्य अनामत खाते ले जाया जाता है । |
|