1.

प्राकृतिक संसाधन कौन-कौन से हैं? वे हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं?

Answer»

हवा, मिट्टी, जल, सौर ऊर्जा, पेड़-पौधे, खनिज पदार्थ आदि प्राकृतिक संसाधन हैं। हवा का उपयोग हम साँस लेने में, जल का उपयोग हम अपनी प्यास बुझाने तथा अन्य अनेक आवश्यक कामों में करते हैं। पेड़-पौधे, वनस्पतियाँ हमारी विभिन्न आवश्यकताओं, जैसे- भोजन, आवास, कपड़ा आदि को पूरा करने के लिए उपयोग की जाती हैं। इसी तरह कृषि हेतु उपजाऊ मिट्टी हमें भूमि प्रदान करती है तथा तेल, कोयला और गैस यातायात वे उद्योगों में ईंधन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। सौर ऊर्जा तो हमारे जीवन का आधार ही है।



Discussion

No Comment Found