1.

पिता के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं को उकेरा गया है ?

Answer»

कविता में पिता के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताओं को उकेरा गया है – कवि की स्मृति पटल पर अपने स्वस्थ, तंदुरस्त पिता जो कि बुढ़ापे से दूर हैं, अर्थात् बूढ़े होने के बावजूद वे अब भी दौड़ लेते हैं, खिलखिलाते हैं, मौत से भी नहीं डरते, वे बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे बादल गरजता है, जरा भी आलस नहीं, किसी भी काम में स्फूर्ति दिखाते हैं, आज भी नियमित गीता पाठ करते हैं, दो सौ –तीन सौ दंड बैठकें पेलना उनकी दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा है, मुगदर चलाना, मुडियाँ मिला-मिलाकर अपने कसरती शरीर-सौष्ठव को बनाए रखना, अपनी माँसपेशियों को मजबूत करते रहना उनके रोज का क्रम है। वे भावुक प्रवृत्ति के हैं। अपने पाँचवें बेटे को याद करके उनकी आँखें भर आती हैं। वे देशप्रेमी हैं। उनकी प्रेरणा पर ही कवि ने स्वाधीनता आंदोलन में भाग लिया।



Discussion

No Comment Found