1.

पीड़ित व्यक्ति की संवेदना को कवि दुष्यन्त कुमार ने किस प्रकार व्यक्त किया है?

Answer»

कवि दुष्यन्त कुमार द्वारा गजल शैली में लिखी गई कविता ‘हो गई है पीर पर्वत-सी’ में कवि ने पीड़ित व्यक्तियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। दुःखी लोगों की पीड़ा पर्वत सी बन गई है। उस पीड़ा रूपी पर्वत से कोई गंगा निकलनी चाहिए। मनुष्य-मनुष्य के बीच जो दीवारें बन गई हैं उसे खत्म करने की आवश्यकता है। सिर्फ हंगामा खड़ा करना उद्देश्य नहीं होना चाहिए। जब तक यह सूरत नहीं बदलेगी तब तक बदलाव न हो सकेगा। कवि एक प्रकार की क्रांति चाहते हैं जिससे लोगों को दुख-दर्द से मुक्ति मिल सके।



Discussion

No Comment Found