Saved Bookmarks
| 1. |
पेशेवर व्यवसायियों की फीस का प्रमाण अलग-अलग होता है । |
|
Answer» प्रत्येक पेशेवर धन्धार्थी का अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट गुण, डिग्री (पदवी) प्राप्त करना अनिवार्य होता हैं । इन कुशलताओं के द्वारा सेवा प्रदान कर व्यक्ति या पेशेवर व्यक्ति आय करता है । प्रत्येक पेशेवर व्यक्ति की अपनी शैक्षणिक योग्यता तथा प्रशिक्षण अलग-अलग प्रकार का होता है, जिसके आधार पर पेशेवर व्यक्ति फीस वसूल करता है । इसके अलावा एक ही प्रकार के पेशे में भी अनुभव, कार्यशक्ति, कार्य की कमी, विशिष्ट डिग्री, प्रतिस्पर्धा इत्यादि अलग-अलग होने से सभी व्यक्तियों की फीस का प्रमाण अलग-अलग होता है । |
|