1.

पेशा (Profession) / पेशेवर धन्धार्थी का अर्थ एवं इसके लक्षण समझाइये ।

Answer»

पेशा (Profession) या पेशेवर धन्धार्थी : पेशा अर्थात् किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट ज्ञान प्राप्त करके, उस ज्ञान का लाभ समाज के लोगों को सेवा के रूप में दिया जाता है । बदले में लोगों से फीस ली जाती है । कुछ पेशेवर व्यक्तियों द्वारा सदस्य बनना स्वैच्छिक होता हैं । जैसे डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट जो सेवा आर्थिक वस्तु के उत्पादन के साथ या उसके वितरण के साथ सम्बन्धित नहीं हैं, परन्तु मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आवश्यक हैं उसे पेशेवर व्यक्ति या पेशा कहते हैं । यह स्वतंत्र आय प्राप्त करने की प्रवृत्ति है ।

प्रत्येक पेशेवर व्यक्ति को अपने पेशे में स्थापित मण्डल के नीति-नियमों (आचारसंहिता) का पालन करना पड़ता है । अगर कोई व्यक्ति अन्य किसी स्थान पर वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में नौकरी स्वीकार करे तो उसे पेशेवर व्यक्ति नहीं परन्तु नौकरी के रूप माना जाता है।

लक्षण : पेशे के निम्नलिखित लक्षण होते हैं :

  • पेशेवर प्रवृत्ति स्वतंत्र आय कमाने की प्रवृत्ति है ।
  • पेशेवर प्रवृत्तियाँ मानवीय आवश्यकता के साथ सम्बन्ध रखती हैं ।
  • पेशेवर धन्धार्थी वेतनभोगी कर्मचारी भी बन सकते हैं, जैसे सरकारी अस्पताल में काम करनेवाले डॉक्टर ।
  • पेशेवर व्यक्तियों की फीस का प्रमाण अलग-अलग होता हैं । यह उनकी कुशलता, योग्यता, विशिष्ट ज्ञान, संशोधन, कभी एवार्ड की प्राप्ति, अनुभव इत्यादि के आधार पर भी मिलती है । जैसे BAMS या MBBS डॉक्टर की अपेक्षा M.D. एम.डी. डॉक्टर की फीस अधिक होती है ।
  • पेशेवर व्यक्तियों का प्रतिफल अथवा मुआवजा अनिश्चित होता है ।
  • पेशेवर व्यक्तियों का वस्तु के उत्पादन तथा वितरण के साथ सीधा सम्बन्ध नहीं होता है ।
  • पेशेवर व्यक्तियों को अपने पेशे में स्थापित मण्डल (बार काउन्सिल ऑफ इण्डिया, मेडिकल काउन्सल ऑफ इण्डिया) के नीति नियमों का पालन करना पड़ता है ।


Discussion

No Comment Found