|
Answer» पाइप लाइन परिवहन के गुण पाइप लाइन परिवहन के मुख्य गुण निम्नलिखित हैं ⦁ पाइप लाइनों को ऊबड़-खाबड़ भू-भागों तथा पानी के नीचे भी बिछाया जा सकता है। ⦁ पाइप लाइन बिछाने की आरम्भिक लागत अधिक जरूर होती है, लेकिन एक बार बिछ जाने के बाद संचालन और रख-रखाव में लागत कम आती है। ⦁ पाइप लाइनें पदार्थों की निरन्तर आपूर्ति को सुनिश्चित करती हैं। ⦁ पाइप लाइनों को बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं करना पड़ता। इसमें किसी और प्रकार की बर्बादी भी नहीं होती। ⦁ इससे ऊर्जा का उपयोग भी कम मात्रा में होता है और समय भी नष्ट नहीं होता। ⦁ पाइप लाइनें परिवहन का सस्ता, तीव्र, सक्षम और पर्यावरण-अनुकूल तरीका हैं। पाइप लाइन परिवहन के दोष पाइप लाइन परिवहन के दोष निम्नलिखित हैं ⦁ एक बार पाइप लाइन बिछा देने के बाद उसकी क्षमता में वृद्धि नहीं की जा सकती, अत: यह परिवहन का लोचदार साधन नहीं है। ⦁ कई बार पाइप लाइन की सुरक्षा भी नहीं की जा सकती। ⦁ भूमिगत पाइप लाइन की मरम्मत करना भी कठिन हो जाता है। ⦁ पाइप लाइन का रिसाव हो जाने की स्थिति में रिसाव-स्थान का पता लगाना कठिन हो जाता है।
|