1.

निम्नलिखित वाक्यों को मिश्र वाक्यों में बदलिए –(क) इसी बालसुलभ हसी में कई यादें बंद हैं।(ख) काशी में संगीत आयोजन की एक प्राचीन व अद्भुत परम्परा है।(ग) धत् । पगली ! ई भारतरत्न हमको शहनाइया पे मिला है, लुंगया पे नाहीं।(घ) काशी का नायाब हीरा हमेशा से दो कौमों को एक होकर आपस में भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता रहा।

Answer»

(क) यह ऐसी बालसुलभ हंसी है जिसमें कई यादें बंद हैं।

(ख) काशी में जो संगीत समारोह आयोजित होते हैं, उनकी एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है।

(ग) धत् पगली ई जो भारत रत्न मिला है, वह शहनाई पर मिला है, लुंगिया पर नहीं

(घ) काशी का वह नायाब हीरा है जो हमेशा से दो कौमों को एक होकर आपस में भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता रहा है।



Discussion

No Comment Found