1.

निम्नलिखित मुहावरों को अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-तमाशा देखना, रक्त का प्यासा होना, हलचल मचाना।

Answer»

मुहावरे वाक्य-प्रयोग

तमाशा देखना-हल्दी घाटी के युद्ध में मुगल सेना राणाप्रताप के रण-कौशल का तमाशा देखती रह गयी।

रक्त का प्यासा होना-राणा प्रताप शत्रु सेना पर इस भाँति टूट पड़ता था मानो वह रक्त का प्यासी हो।

हलचल मचाना–हल्दीघाटी के युद्ध में राणा प्रताप  अपने घोड़े चेतक पर सवार होकर जिस ओर मुड़ जाता था उसी ओर मुगल सेना में हलचल मच जाती थी।



Discussion

No Comment Found