1.

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ समझकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिएमुहावरा = अर्थ = वाक्य(i) वज्रपात होना = अचानक बहुत बड़ा दुःख आ पड़ना = ……………..(ii) छाती फटना = असहनीय दुःख होना = ……………..(iii) बाल बाँका न होना = ज़रा-सा भी नुकसान न होना = ……………..(iv) दिल धक-धक करना = भयभीत होना = ………………(v) हृदय पर पत्थर रखना = चुपचाप सहन करना = ……………(vi) हिम्मत टूटना = हताश या निराश होना = ………………(vii) आँखें पथरा जाना = बहुत इंतज़ार कर थक जाना = ……………….

Answer»

(i) वज्रपात होना = अचानक बहुत बड़ा दुःख आ पड़ना

वाक्य-सैनिक के शहीद होने पर उसके परिवार पर वज्रपात हो गया।

(ii) छाती फटना = असहनीय दुःख होना

वाक्य-बेटे की शहादत सुनकर माँ की छाती फट गई।

(iii) बाल बाँका न होना = ज़रा-सा भी नुकसान न होना

वाक्य-वीरता और साहस से जयदेव का बाल बाँका नहीं हुआ।

(iv) दिल धक-धक करना = भयभीत होना

वाक्य-बेटे की खबर सुनकर माँ का दिल धक-धक करने लगा।

(v) हृदय पर पत्थर रखना = चुपचाप सहन करना

वाक्य-नारी आजीवन मुसीबतों को हृदय पर पत्थर रखकर झेलती है।

(vi) हिम्मत टूटना = हताश या निराश होना

वाक्य-सैनिक को सामने देखकर तस्करों की हिम्मत टूट गई।

(vii) आँखें पथरा जाना = बहुत इंतज़ार कर थक जाना

वाक्य-अपने बेटे की प्रतीक्षा करते-करते माँ की आँखें पथरा गईं।



Discussion

No Comment Found