Saved Bookmarks
| 1. |
निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए − आड़े हाथों लेना अस्त हो जाना दाँतों तले अँगुली दबाना मंत्र मुग्ध करना लोहे के चने चबाना |
|
Answer» 1. आड़े हाथों लेना - पुलिस ने चोर को आड़े हाथों ले लिया। 2. दाँतों तले अँगुली दबाना − पाँच वर्ष के बालक को कम्प्यूटर पर काम करते देखा तो सबने दाँतों तले अँगुली दबा ली। 3. लोहे के चने चबाना − आतंकवादियों ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को भी लोहे के चने चबवा दिए। 4. अस्त हो जाना − बहुत मेहनत के बाद भारतीय अंग्रेजी राज्य के सूर्य को अस्त करने में सफल रहे। 5. मंत्र-मुग्ध करना − उसने अपने भाषण से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। |
|