Saved Bookmarks
| 1. |
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के सही विकल्प चुन कर लिखिए |भारतवर्ष अपनी चित्रकला ,शिल्पकला और वास्तुकला के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है | आगरा में यमुना तट पर स्थित ताजमहल वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है | अपनी निर्माण कला के कारण ही विश्व के सात अजूबों में से एक है | सफेद संगमरमर से बने ताज की अनुपम सुन्दरता को देखकर विदेशी पर्यटक दाँतों तले उँगली दबा लेते है | ताजमहल का निर्माण बादशाह शाहजहाँ ने अपनी बेग़म मुमताज की याद में करवाया था | इसका निर्माण लगभग बीस हज़ार मजदूरों ने बीस वर्षों में किया था | ताजमहल के प्रवेश द्वार पर लाल पत्थर लगे हैं ,जिन पर पवित्र कुरान की आयतें खुदी हुई हैं | ताज के गुम्बद और मीनारें दूर से ही दिखाई देते हैं ताजमहल संगमरमर के एक भव्य चबूतरे पर बना है | इसके चारों कोनों पर संगमरमर की चार मीनारें हैं | ताजमहल में मुमताज बेगम और शाहजहाँ की कब्रें हैं |शरद पूर्णिमा की चाँदनी रात में ताज ऐसा प्रतीत होता है,मानो दूध से नहाया हुआ है | अपनी सुन्दरता और कारीगरी के कारण यह पूरे विश्व में प्रसिद्ध है |1, भारतवर्ष किस बात के लिए प्रसिद्ध है ? i) चित्रकला ii) शिल्पकला iii) वास्तुकला iv) तीनों कला v) इनमे से कोई नहीं 2. ताजमहल के प्रवेश द्वार की क्या विशेषता है ?i) सफेद पत्थर में कुरान की आयतें खुदीं हैं | ii) लाल पत्थर में कुरान की आयते खुदीं हैं |iii) लाल पत्थर में गीता की आयतें खुदीं हैं | iv) सफेद पत्थर में बाइबिल की आयते खुदीं हैं v) उपर्युक्त सभी 3. गद्यांश में से एक मुहावरा खोजकर लिखिए |i) पास फटकना ii) दिमाग होना iii) सिर झुकाना iv) दाँतों तले ऊँगली दबानाv) इनमे से कोई नहीं 4. ताजमहल के निर्माण में कितने मजदूरो ने काम कितने सालों तक किया था ?i) 1000 मजदूर 19 साल ii) 3000 मजदूर 21 साल iii) 2000 मजदूर 20 सालiv) 4000 मजदूर 23 साल v) इनमे से कोई नहीं5. ताजमहल क्यों विश्व प्रसिद्ध हो गया है ?i) यमुना के तट पर होने से ii) सुन्दरता और कारीगरी iii) शाहजहाँ द्वारा निर्मित iv) संगमरमर से बना v) उपरोक्त सभी |
|
Answer» your first answer is OPTION 4 teenon Kala second answer is is option TU Lal PATHAR MEIN Kuran khudai HA |
|