1.

निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।कल करै सो आज कर, आज करै सो अब।पल में परलै होयगो, बहुरी करैगो कब ||1. कल करनेवाले काम को कब करना है?2. आज करनेवाले काम को कब करना है?3. पल में क्या हो सकता है?4. ‘बहुरी’ शब्द का अर्थ क्या है?5. यह दोहा किस पाठ से लिया गया है?

Answer»
  1. कल करनेवाले काम को आज करना है।
  2. आज करनेवाले काम को अब करना है।
  3. पल में प्रलय हो सकता है।
  4. ‘बहुरी” शब्द का अर्थ है – पुनः / उसके बाद।
  5. यह दोहा कबीर के दोहे पाठ से लिया गया है।


Discussion

No Comment Found