1.

निम्न दर्शायी गई रकम लाभ में से वितरित की गई है, यह अनामत है या प्रावधान बताइए :(i) संदिग्ध ऋण अनामत(ii) डिबेंचर वापसी निधि(iii) घिसाई फंड़(iv) कर्मचारी दुर्घटना मुआवजा फंड़(v) देनदार बट्टा अनामत(vi) डिविडेन्ड समतुला कोष(vii) पूँजी अनामत(viii) कर्मचारी लाभ भाग फंड़(ix) सामान्य अनामत(x) पूँजी वापसी अनामत

Answer»

(1) संदिग्ध ऋण अनामत यह प्रावधान है, कारण कि भविष्य में उपस्थित होनेवाले संभवित नुकसान के सामने की एक व्यवस्था है । इसे लाभ-हानि खाते से तैयार किया जाता है ।

(2) डिबेन्चर वापसी निधि यह अनामत है, कारण कि इसकी राशि तय होती है, एवं यह एक दायित्व है । इसे वितरण के रूप में गिनकर लाभ-हानि वितरण खाते वितरित किया जाता है ।

(3) घिसाई फंड़ यह निश्चित उद्देश्य से तैयार किया जाता है, इसलिये यह प्रावधान है । इसे लाभ-हानि खाते में तैयार किया जाता है ।

(4) कर्मचारी दुर्घटना मुआवजा फंड़ यह निश्चित उद्देश्य के लिये उपस्थित किया गया अनामत है, इसलिये यह प्रावधान है । यह भविष्य में आनेवाली अनिश्चित खर्च के सामने की व्यवस्था है । इसे लाभ-हानि खाते से उपस्थित किया जाता है ।

(5) देनदार बट्टा अनामत यह प्रावधान है, कारण कि भविष्य में उपस्थित होनेवाले संभवित खर्च के सामने की व्यवस्था है । देनदार पर बट्टा अनामत यह लाभ-हानि खाते से उपस्थित किया जाता है ।

(6) डिविडेन्ड समतुला कोष यह लाभ में से अलग रखा हुआ भाग है, यह अनामत है । इसे लाभ-हानि वितरण खाते से उपस्थित किया जाता है ।

(7) पूँजी अनामत यह अनामत है । इसे पूँजी लाभ में से उपस्थित किया जाता है । आवश्यकता पड़ने पर लाभ-हानि वितरण खाते से अधिक रकम दी जाती है ।

(8) कर्मचारी लाभ भाग फंड़ यह प्रावधान है । यह एक विशेष उद्देश्य से उपस्थित किया जाता है ।

(9) सामान्य अनामत यह लाभ में से अलग रखा हुआ भाग है, यह अनामत है । इसे लाभ-हानि वितरण खाते से उपस्थित किया जाता है ।

(10) पूँजी वापसी अनामत यह अनामत है । प्रेफरन्स शेयर वापस करने के लिये उपस्थित किया गया अनामत है । इसे लाभ-हानि वितरण खाते से उपस्थित किया जाता है ।



Discussion

No Comment Found