1.

नगरीकरण की समस्या के निराकरण के किन्हीं दो उपायों का वर्णन कीजिए।

Answer»

नगरीय समस्याओं के निराकरण हेतु निम्नलिखित दो उपाय किये जा सकते हैं –

⦁    नगरों की सीमाओं का निश्चित परिसीमन किया जाए, जिससे उनमें असामान्य रूप से वृद्धि न हो सके और कृषि-भूमि का भी अतिक्रमण रुक सके।

⦁    ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि की जाए, जिससे नगरों की ओर जनसंख्या के पलायन को रोका जा सके।



Discussion

No Comment Found