1.

नौकरी (रोजगार) के कोई भी दो लक्षण समझाइये ।

Answer»

नौकरी अर्थात् बौद्धिक या शारीरिक श्रम के द्वारा आय प्राप्त करने के उद्देश्य से की जानेवाली प्रवृत्ति । नौकरी में पारिश्रमिक निश्चित रहता है । जो प्रतिदिन भुगतान किया जाता है लेकिन प्रायः मासिक दर से पारिश्रमिक दिया जाता है, जिसे हम वेतन कहते हैं । नौकरी में काम का समय निश्चित रहता है । जैसे सरकारी विभाग में काम करनेवाला क्लर्क ।

लक्षण : नौकरी के लक्षण निम्नलिखित होते हैं ।

  1. नौकरी में मुआवजा (वेतन) निश्चित होता है, जो कि निश्चित अवधि के अन्त में दिया जाता है ।
  2. नौकरी में काम का समय, नियुक्ति, योग्यता एवं निवृत्ति का समय निश्चित होता है ।
  3. नौकरी के करार के अनुसार नौकरी देनेवाला तथा नौकरी करनेवाला (कर्मचारी) दोनों ही नीति-नियमों के पाबन्द होते हैं ।
  4. नौकरी स्वतंत्र आर्थिक प्रवृत्ति नहीं है । परावलम्बी या दूसरे पर आश्रित प्रवृत्ति है ।
  5. नौकरी में काम के बदले में वेतन मिलता है ।
  6. नौकरी की प्रवृत्ति निरन्तर की जानेवाली प्रवृत्ति है ।
  7. नौकरी प्राप्त करनेवाले को कोई पूँजी निवेश नहीं करना पड़ता है ।
  8. नौकरी में निश्चित वेतन के अलावा अन्य लाभ भी मिलते है । जैसे चिकित्सा भत्था, पेन्शन आदि ।


Discussion

No Comment Found