1.

नात्सीवादी शासन में वांछित बच्चों को जन्म देने वाली माताओं को किस प्रकार पुरस्कृत किया गया?

Answer»

इस समयावधि में प्रजातीय आधार पर वांछित दिखने वाले बच्चों को जन्म देने वाली माताओं को पुरस्कार दिया भण्डार जाता था। ऐसी माताओं को चिकित्सालयों में विशेष सुविधाएँ दी जाती थीं, दुकानों में सामान खरीदने पर उन्हें अधिक छूट दी जाती थी। इसके साथ ही थियेटर व रेलगाड़ी के टिकट सस्ती दर पर दिए जाते थे। हिटलर ने ढेर सारे बच्चों को जन्म देने वाली माताओं को उसी प्रकार पदकों से  सम्मानित करने की व्यवस्था की थी जिस प्रकार सेना में शौर्य प्रदर्शित करने वाले सैनिकों को सम्मानित किया जाता था। चार बच्चे पैदा करने वाली माँ को कांस्य पदक, छः बच्चे पैदा करने वाली माँ को रजत पदक तथा आठ या उससे अधिक बच्चे पैदा करने वाली माँ को सोने के पदक दिए जाते थे।



Discussion

No Comment Found