1.

नात्सी लोग यहूदियों से क्यों घृणा करते थे?

Answer»

जर्मन लोगों द्वारा यहूदियों से घृणा करने की निम्न वजह थी-
⦁    नात्सी विचारधारा के अनुसार नस्ली श्रेष्ठता के आधार पर यहूदी विश्व की सबसे निम्न स्तरीय नस्ल है तथा जर्मनी की सभी समस्याओं का मूल कारण यहूदी ही हैं।
⦁    यहूदी लोग जर्मन समाज से बिलकुल अलग बस्तियों में रहते थे जिन्हें घेटो’ कहा जाता था।
⦁    जर्मनों के अनुसार यहूदी आदतन हत्यारे और सूदखोर थे।
⦁    यहूदी लोग मुख्य रूप से व्यापार और धन उधार देने का धन्धा करते थे।
⦁    जर्मन ईसाई धर्म के अनुयायी थे और ईसाइयों का आरोप था कि ईसा मसीह को यहदियों ने ही मारा था। इसीलिए मध्यकाल तक जर्मनी में यहूदियों को जमीन का मालिक बनने की मनाही थी।



Discussion

No Comment Found