1.

मुंशी चंद्रिका प्रसाद की लाचारी का वर्णन कीजिए।

Answer»

मुंशी चंद्रिका प्रसाद की डेढ़ महीने पूर्व मकान-किराया नियंत्रण विभाग की क्लर्की से छंटनी हो गयी थी। दूसरी कहीं भी नौकरी नहीं मिली थी। घर में बीमार लड़का। बड़े लड़के को कहीं अच्छी नौकरी नहीं। मँझला प्राईवेट ही हाईस्कूल परीक्षा के लिए बैठा है। दो वक्त का भोजन भी नहीं मिल पाता। इनके फटे-पुराने गर्द लगे जूते, पत्नी की गंदी साड़ी, गंदगी से भरा मक्खियाँ से भिनभिनाता घर, बच्चों का खाने-पीने के लिए तरसना आदि…. इस लाचारी के सामने वे बेबस थे।



Discussion

No Comment Found