1.

मुँह की अपेक्षा नाक से श्वास लेने के क्या लाभ हैं?

Answer»

नाक श्वसन तन्त्र का प्रवेश द्वार है। हम नाक तथा मुंह दोनों मार्गों से श्वास ग्रहण कर सकते हैं परन्तु नाक से ही श्वास ग्रहण करना उचित माना जाता है। नाक से श्वास लेने के लाभ निम्नलिखित हैं

⦁     नाक में उपस्थित बाल वायु में उपस्थित धूल के कणों व अन्य इस प्रकार की गन्दगी को . रोकते हैं जिसके कारण फेफड़ों तक पहुँचने वाली वायु गन्दगी रहित हो जाती है।
⦁    नाक से प्रवेश करने वाली वायु नाक तथा श्वसन नली आदि की रक्त केशिकाओं द्वारा गर्म की जाती है। अतः फेफड़ों को गर्म वायु उपलब्ध होती है। अधिक ठण्ड वायु फेफड़ों के लिए हानिकारक होती है।
⦁     सम्पूर्ण वायु नलिका की भित्ति श्लेष्मिक कला से मढ़ी होती है, जो कि वायु में उपस्थित जीवाणुओं एवं धूल-कणों को रोक लेती है। इस प्रकार फेफड़ों तक पहुँचने वाली वायु अनेक प्रकार के हानिकारक जीवाणुओं से मुक्त होती है।



Discussion

No Comment Found