1.

मेंडल द्वारा प्रयोगों के लिए मटर के पौधे को चुनने से क्या लाभ हुए?

Answer»

मंडल द्वारा प्रयोगों के लिए मटर के पौधे को चुनने से निम्नलिखित लाभ हुए – 

1. यह एकवर्षीय पौधा है वे इसे आसानी से बगीचे में उगाया जा सकता था 

2. इसमें विभिन्न लक्षणों के वैकल्पिक रूप (alternate forms)देखने को मिले 

3. इसके स्व-परागित (self pollinated) होने के कारण कोई भी अवांछित जटिलता नहीं आ पायी 

4. नर व मादा एक ही पौधे में मिल गए 

5. यह पौधा आनुवंशिक रूप से शुद्ध था व पीढ़ी-दर-पीढ़ी इसके पौधे शुद्ध बने रहे 

6. इस पौधे की एक ही पीढ़ी में अनेक बीज उत्पन्न होते हैं अतः निष्कर्ष निकालने में आसानी रही।



Discussion

No Comment Found