Saved Bookmarks
| 1. |
लेखक माने श्रेणी का नाम बौद्धों के माने मंत्र के नाम पर करने के पक्ष में क्यों है ? |
|
Answer» लेखक ने जब स्पीति यात्रा की तब उन्हें ये मालूम पड़ा कि यहाँ की श्रेणियाँ अधिक से अधिक ऊँची हैं। स्पीति में दक्षिण में जो श्रेणी है वह माने श्रेणी कहलाती है। माने एक मंत्र है जो बौद्ध धर्म में आता है। माने मंत्र की बड़ी महिमा है। ‘ओं मणि पदमे हूं’ इनका बीज मंत्र है। इसी मंत्र को संक्षेप में माने कहते हैं। लेखक का मानना है कि इस मंत्र का यहाँ इतना अधिक जाप हुआ है कि पर्वत श्रेणी को यह नाम आसानी से दिया जा सकता है। हो सकता है कि स्पीति के दक्षिण की पर्वत श्रेणी का माने नाम इसी कारण पड़ा है। |
|