1.

कवि सोये हुए साथियों को तड़पती हुई गज़ल क्यों सुनाना चाहता है?

Answer»

कवि के साथ चलनेवाले लोग अर्धनिद्रा की स्थिति में हैं। उनमें उदासी छाई हुई है। उनमें जीने का उत्साह नहीं रह गया है। वे अपने खिलाफ हो रही किसी चीज का विरोध नहीं कर सकते। कवि उनमें नवीन चेतना और जागृति लाना चाहता है। वह उन्हें जीवंत बनाना चाहता है। इसलिए वह उन्हें तड़पती हुई गजल सुनाना चाहता है। उनमें चेतना उत्पन्न करना चाहता है।



Discussion

No Comment Found