1.

‘कवि शमशेर ने ‘उषा’ कविता में विविध रंगों की रंगोली सजाई है।” इस कथने पर अपना मत लिखिए।

Answer»

उषा’ कविता वैसे तो प्रकृति के मनमोहक सौन्दर्य का एक सुपरिचित दृश्य प्रस्तुत करती है किन्तु इस छोटे से चलचित्रण द्वारा कवि शमशेर ने सटीक शब्दावली का चुनाव करते हुए विविध प्राकृतिक रंगों से एक सुंदर रंगोली-सी सजा दी है। कविता में नीले शंख जैसा बहुत नीला रंग है। खाकी या गीली राख जैस रंग है। बहुत काला और काले-लाल का मिश्रित रंग भी है। कविता में स्लेटी रंग और लाल रंग का मिश्रित आभास भी है। अंत में कवि ने नीले रंग के बीच झिलमिलाते पीले रंग को भी रंगोली में स्थान दिया है।



Discussion

No Comment Found