Saved Bookmarks
| 1. |
कवि कुसुम के प्रतीक द्वारा क्या संदेश देना चाहता है ? |
|
Answer» कवि कहते हैं कि माना कि तुम्हारे जीवन में कोई ऐसा था, जो तुम्हे फूल की तरह प्रिय लगता था और तुम उस पर न्योछावर होते थे। उसकी प्रसन्नता में ही तुम अपनी प्रसन्नता मानते थे। तुम्हारे जीवन का वह फूल सूख गया, तो सूख जाने दो। अब तो वह कभी खिलनेवाला है नहीं। इसलिए उस पर शोक करना व्यर्थ है। कुसुम के इस प्रतीक द्वारा कवि यह संदेश देना चाहता है कि कोई व्यक्ति कितना भी प्यारा हो, यदि वह सदा के लिए बिछुड़ गया तो उसके पुन:मिलन होने की कोई आशा नहीं। इसलिए उसे भूल जाने में ही बुद्धिमानी है। |
|