1.

क्रय-विक्रय में उपभोक्ता का क्या महत्व है?

Answer»

किसी वस्तु या सेवाओं का उपभोग करनेवाला उपभोक्ता कहलाता है । जैसे- विद्युत विभाग से बिजली, जल विभाग से जल व दूरसंचार से टेलीफ़ोन की सुविधाएँ प्राप्त करते हैं । इन सुविधाओं के लिए हम बिल की राशि जमा कराते हैं । इसलिए हम इन विभागों के उपभोक्ता कहलाते हैं । बाज़ार से सामान लाते हैं, उसका उपभोग करते हैं तो हम उस सामान के उपभोक्ता हुए । उपभोक्ताओं के बिना क्रयविक्रय नहीं होता। वस्तुओं की उत्पत्ति भी नहीं होती ।



Discussion

No Comment Found