1.

‘कर्तव्य पालन और सत्यता के बीच घनिष्ठ सम्बन्ध है।’ कैसे? स्पष्ट कीजिए।

Answer»

कर्तव्य पालन और सत्यता के बीच बड़ा घनिष्ठ सम्बन्ध है। उसका वर्णन करते हुए डॉ. श्यामसुंदर दास कहते हैं – जो मनुष्य अपने कर्तव्य का पालन करता है, वह अपने कामों और वचनों में सत्यता का बर्ताव भी रखता है। वह ठीक समय पर उचित रीति से अच्छे कामों को करता है। संसार में कोई काम झूठ बोलने से नहीं चल सकता। यदि किसी घर के सब लोग झूठ बोलने लगें तो कोई काम न हो सकेगा और सब लोग बड़ा दुःख भोगेंगे। अतएव सत्यता को सबसे ऊँचा स्थान देना उचित है।



Discussion

No Comment Found