1.

कृषि अनुसंधान के लिए पी० ए० यू० का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर क्या योगदान है ?

Answer»

पी० ए० यू० ने कृषि अनुसंधान के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कृषि खोज से सम्बन्धित वैज्ञानिकों तथा भिन्न-भिन्न विश्वविद्यालयों अथवा संस्थानों से अच्छी सांझेदारी डाली हुई है। विश्वविद्यालय ने गेहूँ की खोज के लिए मैक्सिको स्थित अन्तर्राष्ट्रीय गेहूँ तथा मक्की सुधार केन्द्र सीमट (CIMMYT) तथा चावल की खोज के लिए मनीला (फिलीपीन्स) की अन्तर्राष्ट्रीय अनुसंधान संस्था, इंटरनैशनल राईस रिसर्च इंस्टीच्यूट (IRRI) से पक्की साँझेदारी की हुई है। अब विश्वविद्यालयों का कई प्रसिद्ध संस्थाओं तथा विश्वविद्यालयों से सहयोग चल रहा है।

गेहूँ की बौनी किस्मों के पितामाह तथा नोबल पुरस्कार विजेता डॉ नौरमन ई० बोरलाग ने इस विश्वविद्यालय से ऐसी घनिष्ठता थी जो उन्होंने आखिरी सांस तक निभाई। डॉ० गुरदेव सिंह खुश ने अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र में कार्य करते हुए भी इस विश्वविद्यालय से प्यार तथा समर्पण की भावना रखी। यह विश्वविद्यालय अपनी उच्च गुणवत्ता शिक्षा के लिए विदेशों में प्रसिद्ध है। अन्य देशों के विद्यार्थी भी इस विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।



Discussion

No Comment Found