1.

Krishna ko girdhar nagar kyu kehte hai? Iske peeche kaun si katha hai?

Answer»

गिरी का मतलब होता हैं पहाड़ और गिरिधर का मतलब होता हैं पर्वत उठाने वाला।



दरअसल श्री कृष्ण ने अपनी उँगलियों से गोवर्धन पहाड़ को उठाया था, इसी लिए उन्हें गिरिधर कहा जाता हैं। श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने को भगवान इंद्र के झूटी शान से जोड़कर देखा जाता हैं।

ऐसा बताया जाता हैं की इंद्र जिन्हें बारिश का देवता कहा जाता हैं वह बारिश कराकर लोगो से ज़बरन अपनी पूजा करवाते थे। लोग भी डर के मारे  उन्हें पूजते थे। यह सब बाते कृष्ण भगवान् को पसंद नहीं आयी और उन्होंने लोगो से कहा की इंद्र को पूजने के बजाये वह गोवार्धना को पूजे जो उन्हें प्राकृतिक आपदा से बचाते हैं।

लोगो को भगवान कृष्णा की बात में सच्चाई लगी और उन्होंने गोवर्धन की पूजा करनी शुरू की जिसे देखकर इंद्र को गुस्सा आया और उन्होंने ब्रज क्षेत्र में मुसलादार बारिश बरसाई। गाव वाले भगवान कृष्ण के पास गए और उनसे इस कहर से बचाने के लिए फ़रियाद करने लगे।

ऐसा बताया जाता हैं की श्री कृष्ण ने गांववालों को गोवर्धन से मदद मांगने को कहा। जैसी ही लोग पर्वत के पास पहुंचे भगवान कृष्ण ने गोवर्धन को उठा लिया और सभी लोगो को उसके निचे सहारा दिया जिसके बाद लोगो ने इंद्र को पूजना बंद कर दिया और भगवान कृष्ण को गिरिधर का नाम दिया।

please MARK me as a BRAINLIEST.



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions